पति-पत्नी की मौ त, पति ऐसे मिला, पत्नी बिस्तर पर मृ त और फिर घर में पहुंची पुलिस

 

इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक घर के अंदर पति-पत्नी के शव मिलने की खबर सामने आई। घटना नंदा नगर इलाके की है, जहां एक ही परिवार के दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। जानकारी के मुताबिक नंदा नगर की गली नंबर 3 में किराए के मकान में रहने वाले एकनाथ वाघ और उनकी पत्नी रोहिणी वाघ के शव घर के अंदर मिले। घटना की सूचना मिलते ही परदेशीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर का मुआयना किया।

मौके पर पुलिस को जो दृश्य मिला वह बेहद चौंकाने वाला था। घर के एक कमरे में एकनाथ वाघ का शव का मिला, जबकि उनकी पत्नी रोहिणी वाघ का शव बिस्तर पर संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ था। महिला के शव के पास टूटी हुई चूड़ियां भी पाई गईं, जिससे मामले को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया है। शुरुआती जांच में महिला के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन उसकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार एकनाथ वाघ पेशे से मैकेनिक थे और साथ ही शेयर मार्केट में भी निवेश करते थे। पति-पत्नी अपने दो बच्चों के साथ नंदा नगर में किराए के मकान में रहते थे। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से परिवार आर्थिक तंगी और आपसी तनाव से जूझ रहा था। पुलिस का मानना है कि आर्थिक परेशानियों और आपसी कलह के चलते यह दुखद घटना हुई हो सकती है। हालांकि फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी आरडी कानवा के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।


By - sagar tv news
10-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.