Sagar-खुरई के कुमरोल गांव में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, दमकल की तत्परता से टली बड़ी घटना

 

सागर जिले के खुरई क्षेत्र के कुमरोल गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव के बीचों-बीच एक घर के बाड़े में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज होने लगीं और आसपास के घरों तक फैलने का खतरा पैदा हो गया। हालांकि समय रहते ग्रामीणों की सतर्कता और दमकल विभाग की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के मुताबिक कुमरोल गांव में कप्तान सिंह राजपूत के बाड़े में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैलने लगी कि कुछ ही देर में वह पास में स्थित अभिषेक ठाकुर के बाड़े तक पहुंच गई। लपटों और धुएं को देखकर गांव में हड़कंप मच गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

ग्रामीणों ने तुरंत बाल्टियों और पानी के अन्य साधनों से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी, लेकिन आग लगातार बढ़ती जा रही थी और काबू में नहीं आ रही थी। स्थिति को गंभीर होता देख ग्रामीणों ने तुरंत डॉयल 112 पर सूचना दी और फायर ब्रिगेड को बुलाया।

सूचना मिलते ही डॉयल 112 की टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी देर की मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर नियंत्रण पा लिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि आग लगते ही पूरे गांव के लोग एकजुट हो गए थे और सभी अपने-अपने तरीके से आग बुझाने में जुट गए थे। अगर समय रहते दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंचती तो आग पूरे गांव में फैल सकती थी और बड़ा नुकसान हो सकता था।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से गांव में बड़ी अनहोनी टल गई और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।


By - sagar tv news
09-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.