Sagar-बीना में पेट्रोल पंप पर धांधली का आरोप, 510 रुपये में मिला सिर्फ ढाई लीटर पेट्रोल, ग्राहक ने की शिकायत

 

सागर जिले के बीना में एक पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल देने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। स्टेशन रोड स्थित आचवल पेट्रोल पंप पर एक ग्राहक ने निर्धारित मात्रा से कम पेट्रोल डालने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद प्रशासन को भी इसकी जानकारी दी गई और मौके पर जांच की कार्रवाई शुरू की गई।

 

जानकारी के अनुसार भानगढ़ निवासी अनिरुद्ध पटेल अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए बीना के स्टेशन रोड स्थित आचवल पेट्रोल पंप पहुंचे थे। उन्होंने पेट्रोल पंप कर्मचारी से 510 रुपये का पेट्रोल डालने के लिए कहा। कर्मचारी ने पेट्रोल डाल दिया और पैसे मांगने लगा, लेकिन इसी दौरान ग्राहक को कुछ शक हुआ।

 

शंका होने पर अनिरुद्ध पटेल ने अपनी बाइक की पेट्रोल टंकी को खाली कराकर पेट्रोल की मात्रा नापी। जांच में सामने आया कि टंकी से केवल ढाई लीटर पेट्रोल ही निकला, जबकि 510 रुपये में लगभग 4.81 लीटर पेट्रोल मिलना चाहिए था। यह देखकर ग्राहक ने पेट्रोल पंप कर्मचारी से कम पेट्रोल डालने की बात कही।

 

आरोप है कि इस बात को लेकर कर्मचारी भड़क गया और ग्राहक से अभद्र भाषा में बात करने लगा। इसके बाद पीड़ित ने तुरंत कॉल के माध्यम से एसडीएम को पूरे मामले की शिकायत की। सूचना मिलने के बाद प्रशासन की ओर से पटवारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले का पंचनामा तैयार किया।

 

घटना की खबर फैलते ही पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी इसी पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल डालने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं।

 

वहीं पेट्रोल पंप के कर्मचारी का कहना है कि उस समय पंप पर काफी भीड़ थी और मशीन में सेटिंग करने से पहले ही पेट्रोल डाल दिया गया, जिससे गलती हो गई। कर्मचारी का दावा है कि उसने ग्राहक से पेट्रोल पूरा कर देने की बात भी कही थी, लेकिन ग्राहक पेट्रोल की सही मात्रा नपवाने पर अड़े रहे।

 

फिलहाल मामले को लेकर प्रशासनिक जांच की कार्रवाई जारी है।

 


By - sagar tv news
09-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.