गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से सड़कों पर उतरी कांग्रेस, बोली ये हैं अच्छे दिन ! | SAGAR TV NEWS |

 

लगातार मंहगाई बढ़ रही है। गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाये जा रहे हैं। अब भाजपा के नेता आखिर कहाँ हैं अब सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन क्यों नहीं किया जा रहा। ये कहना है कांग्रेस के नेताओं का। जो एक बार फिर घरेलु गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद प्रदर्शन कर सड़कों पर उतर आये। तस्वीरें राजधानी भोपाल की हैं। जहां कांग्रेस द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा की केंद्र सरकार पर निशाना साधा गया।

 

 

दरअसल घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर राजधानी भोपाल में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भोपाल जिला कांग्रेस ने रोशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए महंगाई को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरा। वहीं इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने महंगाई का इंजेक्शन लिखे पोस्टर के साथ विरोध जताया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुईं।

 

 

महिलाओं का कहना था की घर की शुरुआत चूल्हे से होती है और लगातार बढ़ती गैस की कीमतों ने घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि गैस सिलेंडर के दाम जल्द से जल्द कम किए जाएं ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
कांग्रेस नेत्री दीप्ति सिंह का कहना है की अगर सरकार ने बात नहीं मानी तो प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।

 

 

वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने कहा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लगातार जनता को मंहगाई का डोज लगाया जा रहा है। घरेलु गैस सिलेंडर पर 60 रूपये जबकि कमर्शियल सिलेंडर पर 115 रूपये की बढ़ोत्तरी की है। उन्होंने निंदा करते हुए कहा की बड़ी हुई कीमतों को वापस लिया जाये। आरोप लगाया कि महंगाई हर क्षेत्र में बढ़ रही है और आम जनता पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर गैस सिलेंडर के दाम कम नहीं किए गए तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

 

 


By - sagar tv news
08-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.