अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सड़क हादसों के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

 

मध्यप्रदेश के गुना जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए जिला प्रशासन अब सख्त कार्रवाई के मूड में नजर आ रहा है। शनिवार को नगरपालिका, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के भुल्लनपुरा तिराहे पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माणों को हटाया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों की मदद से दुकानों के सामने बने स्थायी चबूतरे, टीनशेड और अन्य अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और कई दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया।

दरअसल, पिछले कुछ समय से शहर के व्यस्ततम बजरंगगढ़ बायपास और एबी रोड पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही थीं। इन हादसों में कई लोग घायल हुए, जबकि एक युवक की जान भी जा चुकी है। हाल ही में बजरंगगढ़ बायपास पर हुए एक दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्चा ट्रक की चपेट में आ गया था, जिससे उसका पैर बुरी तरह कुचल गया था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला था और उन्होंने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन भी किया था। इसी तरह एबी रोड पर भी एक अनियंत्रित ट्रक ने चार लोगों को कुचल दिया था, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। लगातार हो रहे इन हादसों के बाद कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।

शनिवार को तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा के नेतृत्व में नगरपालिका और पुलिस की संयुक्त टीम भुल्लनपुरा तिराहे पर पहुंची। यहां दुकानों के सामने सड़क तक फैलाए गए सामान को जब्त किया गया और सड़क सीमा में बने स्थायी चबूतरे, टीनशेड और अन्य निर्माणों को जेसीबी की मदद से हटाया गया .तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा ने बताया कि प्रशासन की प्राथमिकता सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पहले चरण में अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए थे, जबकि अब स्थायी निर्माणों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने दुकानदारों और मकान मालिकों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से अपने अवैध निर्माण हटा लें, अन्यथा प्रशासन सख्त कार्रवाई करते हुए इन्हें बलपूर्वक हटाएगा। प्रशासन का कहना है कि सड़क की वास्तविक चौड़ाई बहाल कर यातायात को सुगम बनाना और हादसों पर रोक लगाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।


By - sagar tv news
07-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.