Sagar- बिजली विभाग में कीमती सामान की चोरी, बोरियां लेकर आये महिलाएं-बच्चे चोरी कर हुए चंपत

 

सागर जिले के खुरई में चोरियां होने का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब खुरई के सागर रोड स्थित बिजली विभाग में चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया। जहां महिलाओं और बच्चों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है की करीब 10 से 12 महिलाएं और बच्चे अपने साथ में लाए बोरियों में पुराने मीटर,लोहे के ऐंगिल समेत अन्य सामग्री चोरी करके ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

 

 

 

 

 

शहर में चोरियों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। कभी घरों में तो कभी दुकानों में तो अब सरकारी कार्यालयों को भी चोर अपना निशाना बना रहे हैं। इसी तरह बिजली विभाग के ग्रामीण कार्यालय में चोरों ने धाबा बोला। विद्युत विभाग के ग्रामीण JE राहुल सिंह के मुताबिक होली अवकाश के बाद जब सभी अधिकारी कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो कुछ समझ में नहीं आया। लेकिन शाम को कुछ पुराना सामान चाहिए था।

 

 

 

 

 

तो पता चला कि सामान तो गायब है। इसके बाद एक्पसर्ट को बुलाकर सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पाया कि 4 मार्च की सुबह लगभग 5 बजे करीब 10 से 12 महिलाएं और बच्चे परिसर में बोरियां लेकर एक के बाद एक आए और बोरियों में भरकर वहां रखे पुराने मीटर, लोहे के ऐंगिल समेत अन्य जरूरी सामग्री चोरी करके ले गए।
बताया गया की करीब 50 हजार रूपये का सामान चोरी गया है। बिजली विभाग द्वारा थाने में लिखित आवेदन देकर कार्यवाई की मांग की गई है। वहीं शिकायत के बाद पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।------


By - sagar tv news
07-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.