48 घंटे में 5 मर्डर के मामले, नहीं बच सका 15 साल का छात्र, स्कूल के बाहर हुई थी घटना

 

क्या बीती होगी उस माँ पर, क्या बीती होगी उस पिता पर जिसका बच्चा अब इस दुनिया में नहीं है। महज 15 साल की उम्र में उसका चाक़ू मारकर मर्डर कर दिया गया। जिन कांधों पर बिठा कर पिता ने उसे खिलाया अब उन्ही कांधों पर उसका जनाजा उठाया। जी हां दिल को झखझोर देने वाली यह घटना दमोह जिले की है। जहां महज 48 घंटों में 5 मर्डर के सनसनीखेज मामले सामने आये।

 


ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है जहां स्कूल के बाहर एक 15 साल के युवक ऋषि अहिरवाल पर चाक़ू से हमला कर घायल किया गया था। घटना को अंजाम देने वाले अन्य स्कूल के ही कुछ छात्र थे। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक का दम निकल गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। घटना के आरोपियों को हिरासत में लिया गया। जहां पूछताछ में सामने आया की बीते कुछ दिनों पहले इमलाई निवासी ऋषि अहिरवाल का दूसरी स्कूल के युवकों से विवाद हुआ था। हालांकि गाली गलौच के बाद मामला रफा-दफा हो गया। वहीं शुक्रवार को जब ऋषि पेपर देने गया था। उसी दौरान छात्र योजनाबद्ध तरीके से उसकी स्कूल पहुंचे। युवक को किसी बहाने से बाहर बुलाया गया। इस दौरान उसके साथ मारपीट की गयी। और मुख्य आरोपी ने उस पर चाक़ू से हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया।

 

उसके साथ ही पढ़ने वाले दोस्त और अन्य लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन इलाज के दौरान उसे बचाया नहीं जा सका।
बता दें की यह पूरी घटना दमोह के कोतवाली थाना अंतर्गत मागंज वार्ड स्थित ओजस्वनी स्कूल के बाहर हुई थी। जहां 15 साल के छात्र ऋषि अहिरवाल निवासी इमलाई को अज्ञात छात्र द्वारा चाकू से हमला किया गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हुई मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई। जहां धर पकड़ करते हुए कुछ छात्रों को अभिरक्षा में लेकर लगातार पूछताछ की गयी।

 

 

गौरतलब है कि आये दिन मर्डर और लगातार घटनाओं ने दमोह में दहशत और भय का माहौल बनाकर रख दिया है बीते 48 घंटे में 5 मर्डर की घटनाओं ने दमोह की कानून व्यवस्था को सवालों की कटघरे में ला खड़ा किया है।

मामले में एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी का कहना है की यह काफी चिंताजनक है। नई उम्र के लड़के इस तरह की वारदातें कर रहे हैं। जिन लोगों से नई उम्र के लड़के प्रभावित हो रहे हैं। वह बदमाश प्रवत्ति के हैं जो चाक़ू लेकर घूमते हैं और धौंस जमाते हैं। सोशल मीडिया का भी इसमें प्रभाव है। एसपी का कहना है की इस दिशा में काम करने की बेहद ज़रूरत है।

 

 

 


By - sagar tv news
07-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.