Sagar - ट्रेक्टर को ओवरटेक करते समय दो बाइकें आई आमने-सामने,5 से 3 को करना पड़ा रैफर
वाहन को ओवरटेक करते समय दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। जिसमें दो बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। जिनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें सागर जिला अस्पताल रैफर करना पड़ा। घटना सागर के खुरई देहात थाना क्षेत्र से सामने आई है। बताया जा रहा है की धनौरा गांव में वाहन को ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार पूरव चढ़ार, राज बघेल दोनों निवासी तुरकाई जो खुरई से अपने गांव जा रहे थे। तभी सामने से आ रही बाइक से टकरा गए।
दूसरी बाइक पर चार लोग सवार थे। जिसमें अमित आदिवासी, रोहित आदिवासी, मोनू आदिवासी घायल हो गए। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें से पूरव चढ़ार, रोहित आदिवासी और राज बघेल को फैक्चर होने से उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर रेफर कर दिया गया। घायल रोहित आदिवासी ने बताया कि वह बरोदिया गुसाईं से अपने गांव जा रहे थे। वह लोग ट्रैक्टर के पीछे चल रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर को ओवरटेक किया वैसे ही सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शी दीपक ठाकुर ने बताया कि सड़क पर बाइक सवार घायल हालत में पड़े हुए थे जिन्हें सिविल अस्पताल लेकर आए हैं।-