Sagar- ऑनलाइन खाना मंगाने से पहले सावधान! बासी कुलचे खाने से परिवार की तबीयत बिगड़ी | SAGAR TV NEWS

 

आज के दौर में मोबाइल से ऑनलाइन खाना मंगाना लोगों की आदत बन चुका है। लेकिन अगर आप भी बिना जांच-परख के खाना ऑर्डर करते हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि जरा सी लापरवाही आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। ताजा मामला सागर से सामने आया है, जहां ऑनलाइन मंगाए गए खाने ने एक परिवार को बीमार कर दिया।

 

 

दरअसल सिविल लाइन इलाके में स्थित सागर गैरे से अभिषेक अग्रवाल नाम के युवक ने अपने परिवार के लिए मोबाइल फोन के जरिए छोले-कुलचे ऑर्डर किए थे। आरोप है कि जब पहली बार ऑर्डर आया तो उसमें कुलचे ही नहीं थे। इस पर ग्राहक ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद जब दोबारा ऑर्डर भेजा गया तो उसमें जो कुलचे आए, वे बेहद खराब और बासी बताए जा रहे हैं।

 

 

अभिषेक का कहना है कि जब उन लोगो ने इन छोले-कुलचों को खाया गया, दो दिन तक पेट में दर्द हुआ,इसके बाद उन्होंने तुरंत खाद्य विभाग में शिकायत की। मामला सामने आते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

इस मामले ने सागर गैरे जैसे नामी प्रतिष्ठान की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करता है साथ ही जो ग्राहको इसकी क्वालिटी पर आंख बंद करके भरोसा कर रहे है खासकर उन्हें सावधान रहना चाहिए नहीं तो ये आपके लिए भी भारी पड़ सकता है क्यों की यह केवल लापरवाही नहीं आपकी सेहत से जुड़ा मामला है, जहां चंद पैसो की लालच में ग्राहकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है

 

 


खाद्य विभाग की जिलाधिकारी प्रीति राय ने मौके पर पहुंचकर रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पनीर और मसाले समेत कुछ खाद्य सामग्री के सैंपल भी लिए गए हैं, जिन्हें लैब में जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। लेकिन सवाल यह भी यह की क्या वाकई में खाद्य विभाग आगे की कार्रवाई करेगा, या फिर सैंपल कलेक्ट के नाम पर ही इतिश्री कर लेगा

 

 

विशेषज्ञों का कहना है कि खाना मंगाते समय रेस्टोरेंट की विश्वसनीयता जरूर जांचें और अगर खाने की गुणवत्ता पर जरा भी शक हो तो तुरंत उसकी शिकायत करें।

 

 

 


By - sagar tv news
06-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.