Sagar - हादसे में घायल भाजपा नेता नहीं बच सके,108 के कर्मचारियों की लापरवाही पर मामला दर्ज

 

सागर जिले के खिमलासा थाना क्षेत्र में भाजपा के खिमलासा ग्रामीण मंडल महामंत्री और आर.एस.एस. के संयोजक बाईक की टक्कर से गंभीर घायल हो गये थे। जिसके बाद आरोप है की एक गंभीर लापरवाही सामने आई। जिससे उनकी दुखद जान भी चली गयी। इसके बाद 108 के कर्मचारियों की जमकर पिटाई की गयी। घटना के वीडियो भी सामने आये हैं। वहीं खिमलासा में जमकर प्रदर्शन भी हुआ था। मामले में 108 के कर्मचारियों और बाइक चालक पर मामला दर्ज किया गया है।

 

 

 


दरअसल घायल हालत में उन्हें इलाज के लिए पहले मालथौन अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद सागर रैफर कर दिया। लेकिन जब परिजन सागर पहुंचे तो देखकर होश उड़ गए। क्योंकि घायल हनुमत सिंह ओंधे मुंह पड़े हुए थे गेट खुला हुआ था। उनकी हालत काफी गंभीर थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी जान चली गयी थी।

 

 

 

 

 

गौरतलब है की खिमलासा में बीते 1 मार्च को घटना हुई थी। जहां सेमरा गनपत निवासी भाजपा के खिमलासा ग्रामीण मंडल महामंत्री और आर.एस.एस. के संयोजक हनुमत सिंह को बाइक सवार ने सामने से टक्कर मार दी थी। जिसमें वह घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें 108 ऐंबूलेंस के ईएमटी हेमराज पटेल और पायलट पुष्पेन्द्र अहिरवार द्वारा पहले मालथौन फिर वहां से सागर ले जाया गया। घायल को सागर की एक निजी अस्पताल में उतारते समय परिजनों ने देखा कि एम्बुलेंस का गेट खुला है और घायल गेट से अटके खून में लथपथ एम्बुलेंस के फर्श पर पड़े हुए हैं।

 

 

 

 

 

जिसके बाद नाराज परिजनों ने पायलट पुष्पेंद्र की पिटाई कर दी थी। परिजनों ने एम्बुलेंस के कर्मचारियों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया। इलाज के दौरान सागर के एक निजी अस्पताल में उनकी जान चली गई। जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने खिमलासा थाने में डेड बॉडी रखकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने भी यूपी पासिंग बाईक चालक और 108 ऐंबूलेस के ईएमटी हेमराज पटेल और चालक पुष्पेंद्र अहिरवार पर मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरू की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता इंदर सिंह भी खिमलासा थाने पहुंचे। आरोप लगाया कि जिस भाजपा नेता और आरएसएस के पदाधिकारी ने भाजपा को इतनी सेवायें दी उसके बुरे समय में भाजपा का एक भी नेता मदद के लिये नहीं आया।------मामले में खिमलासा थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल ने जानकारी दी।------


By - sagar tv news
06-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.