सागर- टाइगर रिजर्व के जंगल में युवक की रहस्यमयी मौत, 60 किमी दूर मिली लाश, बाइक खड़ी पर चाबी गायब

 

मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रहली थाना क्षेत्र के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के जंगल में 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक की पहचान सागर निवासी विकास राजपूत के रूप में हुई है। घटनास्थल पर उसकी बाइक तो मिली, लेकिन चाबी गायब होने से मामला और भी रहस्यमय बन गया है। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार रहली-जबलपुर मार्ग पर टाइगर रिजर्व के अंदर विस्थापित ग्राम मुहली के पास जंगल में युवक का शव पड़ा मिला। गश्त कर रहे वनकर्मियों ने जब शव देखा तो तुरंत रहली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुनील शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

 

 

मौके पर एक बाइक खड़ी मिली, जिसके नंबर के आधार पर मृतक की पहचान विकास सिंह राजपूत, निवासी बाईसा मोहल्ला सागर के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम को भी बुलाया, जिन्होंने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर साक्ष्य जुटाए। परिजनों के मुताबिक विकास बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवार ने उसे फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद आ रहा था। इसी बीच पुलिस से युवक का शव मिलने की सूचना परिवार तक पहुंची, जिसके बाद परिजन तुरंत सागर से रहली पहुंचे।

 


घटनास्थल से विकास की बाइक तो बरामद हुई, लेकिन उसकी चाबी गायब थी। वहीं पास में उसकी चप्पल और इयरफोन भी पड़े मिले हैं। पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भाई अविनाश सिंह ने इसे साजिशन हत्या बताते हुए सवाल उठाया है कि विकास सागर से करीब 60 किलोमीटर दूर इस घने जंगल तक कैसे पहुंचा। उनका कहना है कि विकास की किसी से दुश्मनी नहीं थी और वह शराब भी नहीं पीता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है। वहीं इस रहस्यमयी मौत ने इलाके में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 


By - sagar tv news
05-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.