Sagar- जेल में मनाया गया भाईदोज, भाईयों से मिलकर छलक पड़े आंसू | SAGAR TV NEWS |
सागर सेंट्रल जेल में सुरक्षा के विशेष इंतजामों के बीच होली की दूज पर भाईदूज का पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर तीन हजार से अधिक बहनें जेल में बंद अपने भाइयों को धागा बाँधने के लिए पहुंची हैं। इसमें बहनो के साथ बंदियों की माँ पत्नी बेटी भी शामिल रही मुलाक़ात के दौरान अधिकाँश लोग भावुक भी हुए, लेकिन जेल में बंद अपने लोगो से इस तरह की मुलाक़ात होने की ख़ुशी भी उनके चेहरों पर होती है,
जेल प्रशासन ने इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। जेल के बाहर सुबह से ही काउंटर लगाए गए हैं। यहां बहनों का पूरा सत्यापन (वैरिफिकेशन) करने के बाद ही उन्हें भाइयों से मिलने की अनुमति दी गई। जेल अधीक्षक मानवेंद्र सिंह परिहार ने बताया की सुबह से ही बंदियों से मुलाकात शुरू हो गई थी सभी को पर्याप्त समय मिलने के लिए दिया गया, सुरक्षा के लिए पुलिस से भी बल लिया गया है,
बहनें परंपरागत रूप से रंग, गुलाल, रोली, चावल और चंदन से भाइयों को तिलक कर और उन्हें मिठाई खिलाकर लंबी उम्र की कामना की। हालांकि, बहनों को बाहर से कोई भी सामग्री लाने की अनुमति नहीं थी। उन्हें जेल में ही शुल्क देकर कैंटीन से लड्डू और अन्य पूजन सामग्री खरीदनी पड़ी। यह मौका उन कैदियों के लिए एक विशेष अवसर होता है, जो संगीन मामलों में जेल में बंद हैं और अपने परिवार से मिलने के लिए ऐसे त्योहारों का इंतजार करते हैं।