आस्था और रोमांच का संगम, एशिया का सबसे बड़ा मेघनाथ मेला, 60 फीट ऊंचे स्तंभ से हवा में झू ले भक्त

 

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में आस्था, परंपरा और रोमांच का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां होली के अगले दिन आयोजित एशिया के सबसे बड़े ‘मेघनाथ मेले’ में हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। केवलारी विकासखंड के ग्राम पांजरा में लगने वाला यह मेला आदिवासी संस्कृति और सदियों पुरानी मान्यताओं का जीवंत उदाहरण माना जाता है। होलिका दहन के बाद धुरेड़ी के दिन आयोजित होने वाला यह मेला क्षेत्र में विशेष महत्व रखता है। यहां आदिवासी समुदाय रावण के पुत्र मेघनाथ को अपना आराध्य मानते हुए उनकी विशेष पूजा-अर्चना करता है। मेले की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान से मेघनाथ स्तंभ की पूजा के साथ हुई। इस दौरान पूरा मेला परिसर आदिवासी समाज के पारंपरिक जयघोष “हाकड़े बिर्रे” से गूंज उठा।

मेले का सबसे बड़ा आकर्षण करीब 60 फीट ऊंचा लकड़ी का मेघनाथ स्तंभ रहा। मान्यता है कि इस स्तंभ पर उल्टा लटककर झूला झूलने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी आस्था के चलते मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु खंभे के मचान पर चढ़ते हैं, रस्सियों से बंधकर हवा में लटकते हुए गोल-गोल चक्कर लगाते हैं। यह नजारा जितना रोमांचक होता है, उतना ही आस्था से भरा भी। ऊंचाई पर झूलते भक्तों को देखकर मेले में मौजूद हजारों लोग उत्साह और श्रद्धा से जयकारे लगाते हैं।

इस मेले में केवलारी क्षेत्र ही नहीं बल्कि आसपास के करीब 20 से 25 गांवों से हजारों आदिवासी और अन्य समाज के लोग शामिल होते हैं। ग्रामीणों का मानना है कि मेघनाथ देव की कृपा से उनकी हर मन्नत पूरी होती है, इसलिए हर साल वे यहां आकर इस परंपरा का हिस्सा बनते हैं। मेले में पारंपरिक नृत्य, लोकगीत और सामाजिक मेलजोल का भी खास माहौल देखने को मिला। आदिवासी संस्कृति की झलक दिखाते इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को उत्सव के रंग में रंग दिया। आस्था, परंपरा और रोमांच से भरा यह मेघनाथ मेला न सिर्फ धार्मिक विश्वास का प्रतीक है, बल्कि आदिवासी समाज की सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखने का एक अनूठा उदाहरण है।


By - sagar tv news
05-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.