सागर- होली पर एक व्यक्ति का कर दिया मर्डर, मामूली सी बात पर दिया घटना को अंजाम | SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र से होली वाले दिन दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक तरफ होली खेली जा रही थी, फाग गाये जा रहे थे वहीं धुरेड़ी पर एक मर्डर से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। जबकि मामूली सी बात को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया। जी हाँ खेत में भैंस घुस जाने की बात पर पांच लोगों ने एक व्यक्ति पर हमला बोल दिया। उसे इतना पीटा, इतना पीटा की आखिर उसका दम ही निकल गया। जब तब उसे अस्पताल ले जाया जाता। इलाज मिल पाता काफी देर हो चुकी थी। सनसनीखेज ये घटना खुरई देहात थाना क्षेत्र के खेजरा इज्जत गांव में हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

 

 

जानकारी के मुताबिक भगवानदास यादव निवासी खैजरा इज्जत अपनी भैंसों को चरा रहे थे। तभी उनकी भैंसे गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में चरते हुए पहुंच गई। बस इसी बात को लेकर जमकर बवाल मच गया। यही नहीं विवाद भी शुरू हो गया। जहां मारपीट की घटना में भगवान दास यादव की जान चली गयी।

 

 

भगवान दास यादव की बहू देवी यादव ने बताया की उनके ससुर का गांव के ही जयराम यादव, केदार यादव, करतार यादव, नीरज यादव और केदारनाथ यादव से खेत में भैंसें घुसने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद उनके ससुर मवेशी लेकर चराने निकल गए। लेकिन सभी ने एक राय होकर घटना को अंजाम दिया। परिजन और ग्रामीण उन्हें सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे तो काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना लगते ही ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

 

 


By - sagar tv news
05-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.