सागर- पति के दोस्त ने पत्नी की अस्मत लूट ली, 5 महीने का ठहरा गर्भ,अब नहीं अपना रहा कोई ! आरोप

 

सागर जिले के महारजपुर थाना अंतर्गत शादीशुदा महिला को उसके पति के दोस्त ने अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोप है की शादी का झांसा देकर कई दफा उसकी अस्मत लूटी गयी। जब वह गर्भवती हो गयी तो गर्भपात कराने की बात कही गयी। अब महिला दोहरी मुसीबत में पड़ गयी है। क्योंकि अब न तो उसे उसका पति और ससुराल वाले अपना रहे हैं न ही पति का दोस्त अपना रहा है। जिसने उसके साथ गलत काम किया है। पीड़िता ने महाराजपुर थाना अंतर्गत खकरिया गांव के रहने वाले दामोदर आठ्या के खिलाफ पुलिस थाने में लिखित शिकायत की है। पीड़िता का कहना है की वह पांच महीने की गर्भवती है।
यह पूरा मामला देवरी के महाराजपुर थाना इलाके का है।
पीड़िता द्वारा की गयी शिकायत के मुताबिक करीब एक हफ्ते पहले वह थाने एफआईआर दर्ज कराने पहुंची थी। जहां पुलिस ने दामोदर आठ्या को भी बुलाया। आरोप है की वहां महिला पर राजीनामा का दवाब बनाया गया और एफआईआर नहीं होने दी। साथ ही महिला को साथ रखने तैयार हो गए। लेकिन जब वह उसके घर पहुंची तो उसे साथ रखने से इंकार करते हुए वहां से भगा दिया गया। दामोदर के भाई लालचंद आठ्या ने गर्भपात कराने की बात कही। जब वह मायके पहुंची तो उसे वहां नहीं रखा। इसके बाद पीड़िता ने 181 पर शिकायत की साथ ही महाराजपुर थाने पहुंची जहां थाना प्रभारी ने उसका मेडिकल परीक्षण कराकर एफआईआर दर्ज की।
पीड़िता का कहना है की वह पढ़ी लिखी नहीं है। जिस वजह से थाने में उस पर दवाब बनाकर उसके हस्ताक्षर करा लिए। डेढ़ महीने की मोहलत भी दी यह कहकर की उसे घर में रख लेंगे। इसके बाद दामोदर के भाई ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराते हुए कार्यवाई किये जाने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की है।


By - sagar tv news
05-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.