खेत में लहलहा रही थी अफीम की फसल, जिम्मेदारों को जानकारी नहीं थी, कलेक्टर बोले दुर्भाग्यपूर्ण !

एक खेत में अफीम की खेती की जा रही थी। लेकिन पटवारी, कोटवार और सम्बंधित विभाग के कर्मचारी ही इस बात से महरूम थे। या फिर जानकारी जानबूझकर छिपाई गयी। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। खुद दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने इस मामले में चिंता जाहिर की है। तीन एकड़ में अफीम की खेती किये जाने के मामले में कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा एक्शन लिया है। जहां उन्होंने कोटवार,पटवारी और संबंधित विभाग के कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

 

 

 

कलेक्टर सुधीर कोचर का कहना है की स्थानीय अमले और सम्बंधित लोगों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए थी। क्योंकि सम्बंधित लोगों के दौरे होते रहते हैं। उन्हें इस बारे में पता नहीं था या जानकारी छिपाई गयी यह दुर्भाग्यपूर्ण है। जिसके चलते कोटवार, पटवारी और संबंधित कर्मचारियों की जवाबदेही तय करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। और स्थिति स्पष्ट करने के लिए संबंधित विभागों से पत्राचार किया जा रहा है।

 

 

 

गौरतलब है की बीते दिनों जिले के तेजगढ़ थाना अंतर्गत सुहेला पौड़ी गांव में लगभग तीन एकड़ में अवैध रूप से अफीम की फसल का मामला सामने आया था। जप्त अफीम की कीमत एक करोड़ रूपये से ही ज्यादा बताई गयी थी। जहां मुखबिर की सूचना पर तेजगढ़ पुलिस अलर्ट हुई और संबंधित मामले में कार्रवाई शुरू हुई। जानकारी लगते ही दमोह एसपी सोमवंशी भी मौका स्थल पर पहुंचे थे। वहीं कलेक्टर कोचर ने अवैध अफीम की खेती के मामले में अब सख्त एक्शन लिया है।------


By - sagar tv news
03-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.