सागर- चलती बाइक का अचानक टायर फटा,दूसरी बाइक में टक्कर से 6 पहुंचे अस्पताल | SAGAR TV NEWS |
चलती बाइक का अचानक टायर फटने की वजह से वह सामने से आ रही बाइक से टकरा गयी। हादसे में दो महिलाओं समेत 6 लोग घायल हुए हैं। जिनमें एक की हालत गंभीर होने के चलते उसे सागर जिला अस्पताल रैफर करना पड़ा। घटना सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है की खुरई के राहतगढ़ रोड पर स्थित ऑडिटोरियम के पास यह हादसा हुआ।
प्रत्यक्षदर्शी ओम पटेल ने जानकारी देते हुए बताया की ऑडिटोरियम के पास वह अपने साथियों के खड़े थे। तभी दो बाईकों की टक्कर हो गई। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल सुनील अहिरवार निवासी जरवांस ने बताया कि वह अपने दोस्तों अर्जुन अहिरवार और नरेन्द्र अहिरवार निवासी जरवांस के साथ दुकान की खरीददारी करके घर वापिस लौट रहे थे। लेकिन तभी सामने से आ रही बाईक का टायर फट गया।
जिससे वह बाईक सीधी उनकी बाईक से टकरा गई। जिसमें अर्जुन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं दूसरी बाईक राहतगढ़ थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी मनीष कुशवाहा चला रहा था। उसके साथ मीना पटेल और अनिता पटेल भी बैठीं थी। इन तीनों को भी गंभीर चोटें आई हैं। सभी का इलाज खुरई सिविल अस्पताल में चल रहा है।