Sagar - 400 दिन बाद भाजपा की कार्यकारिणी घोषित, कई नामों पर खुलकर विरोध शुरू
सागर में भाजपा की जिला कार्यकारिणी आखिरकार घोषित कर दी गई है जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी को यह कार्यकारिणी बनाने में पूरे 400 दिनों का समय लग गया लेकिन इसके बावजूद कार्यकारिणी के घोषित होते ही विरोध के स्वर भी फूट पड़े हैं किसी ने दबी जुबान से तो किसी ने खुलकर सोशल मीडिया के माध्यम से इस पर ऐतराज जताया है
35 नामो वाली इस सूची में जिला महामंत्री बनाए गए चेतराम अहिरवार ने निगम चुनाव में पार्षद का टिकट नहीं मिलने पर बगावत की थी। उन्होंने पत्नी किरन को निर्दलीय चुनाव लड़वाया था, इसमें उन्हें हार मिली थी। पार्टी ने उन्हें निष्कासित किया था। विधानसभा चुनाव के समय उनकी पार्टी में वापसी हो गई और अब सीधे जिला महामंत्री बना दिए गए। नाबालिग से मारपीट के आरोप में सांसद प्रतिनिधि पद से हटाए गए बीना के संतोष ठाकुर को सीधे जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। पिछले कार्यकाल में कार्यालय मंत्री रहे और फिर से कार्यालय मंत्री बनाए गए देवेंद्र कटारे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने लिखा- आज फिर चमचों चापलूसों की जीत हो गई, संगठन की तीसरी आंख फूट गई। मैं पार्टी के निर्णय से पूर्णतः निराश और असंतुष्ट हूं। मुझे किसी प्रकार की शुभकामनाएं न दें।
विधानसभा क्षेत्रों में ग्रामीण जैसा संतुलन नहीं, 35 में से 15 सागर से 3 विधानसभाओं वाली जिला ग्रामीण भाजपा की कार्यकारिणी 31 अगस्त को घोषित की गई थी। 22 पदाधिकारियों में तीनों विधानसभा के बराबर पदाधिकारी थे। देवरी से 8 तो रहली व बंडा से 7-7 पदाधिकारी शामिल किए थे। 5 विधानसभाओं वाली सागर शहरी जिला भाजपा में ऐसा संतुलन नजर नहीं आता। यहां 35 में से 15 सागर से, 8 नरयावली से, 5 सुरखी से, 4 बीना से तो 3 खुरई से पदाधिकारी शामिल किए गए हैं।