9 महीने की मासूम पर दादा की नीयत खराब, दुध मुंही बच्ची की अस्मत से खिलवाड़

 

समाज में अब दुध मुंही बच्चियां भी सुरक्षित नहीं है। मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी किये जाने के एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसने न सिर्फ रिश्तों को कलंकित किया है बल्कि सोचने पर भी मजबूर कर दिया है। रिश्ते के चचेरे दादा ने महज 9 महीने की मासूम बच्ची के साथ घिनौना काम किया। जिसे बताने में भी शर्मिंदगी महसूस हो रही है। घटना एमपी के दमोह जिले की है। जहां नोहटा थाना क्षेत्र की बनवार चौकी अंतर्गत यह घटना सामने आई। शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात 9 माह की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की गयी। हालांकि मामला गंभीर होने के चलते पुलिस तत्काल अलर्ट मोड पर आ गयी और आरोपी को 2 टीमें गठित कर गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

 

 

 

इस मामले में दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीमें रवाना की गई थी। और पूरी रात जिला अस्पताल में भर्ती बच्ची की देखभाल के लिए एडिशनल एसपी सुजीत सिंग भादौरिया, नोहटा थाना प्रभारी अभिषेक पटेल, थाना प्रभारी अंजली अग्निहोत्री समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अंतिम रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल बच्ची का स्वास्थ्य ठीक है।
वहीं आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया है। जिसके बाद पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है। बच्ची की मां मजदूरी करने जाती है। अकेली मासूम को छोड़ जाने पर घर के ही विश्वसनीय सदस्य के द्वारा इस तरह का कृत्य करना समाज को झकझोर देने वाला है। हमारा प्रयास है कि मजबूत साक्ष्य इकट्ठे कर मामले को मजबूत किया जाए। जिससे आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा न्यायालय के द्वारा दी जा सके। इस तरह की घटनाएं समाज में भविष्य में घटित न हो इसलिए भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।------
मतलब समाज किस दिशा में जा रहा है लोगों की सोचा कहां से कहां जा रही है। ये सिर्फ एक घटना नहीं बल्कि एक चेतावनी भी है।


By - sagar tv news
01-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.