मस्जिद के पास अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर का पंजा, पुलिस ने छावनी बनाया इलाका | SAGAR TV NEWS |
अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त नज़र आया। जहां एक बड़ी कार्यवाई को अंजाम देते हुए बुलडोजर से अतिक्रमण को हटाया गया है। हालांकि इस दौरान मस्जिद और मुसाफिर खाना को नुक्सान नहीं पहुंचाया गया। लेकिन बुजु खाने की दीवार को तोड़ा गया है। जिसके बाद वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा की अधिकारीयों ने पूरे दस्तावेज भी नहीं देखे और कार्यवाई कर दी। उन्होंने कहा वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। मामला इंदौर से सामने आया है। जहां सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के पास जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। बताया गया की यह कार्रवाई रेसिडेंसी क्षेत्र के अंतर्गत अनसर्वेड एरिया में की गयी। बताया जा रहा है की करीब 20 हजार स्क्वायर फीट सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था। प्रशासन ने मस्जिद और मुसाफिर खाना को यथावत रखते हुए आसपास बने अन्य अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया।
जानकारी के मुताबिक यहां पर मस्जिद के पास की जमीन पर 20 हजार स्क्वायर फीट पर अवैध कब्जा किया गया था। प्रशासन ने 7 दिन पहले बेदखली के आदेश जारी किए थे। जिसके बाद मामला हाई कोर्ट भी पहुंचा। लेकिन हाई कोर्ट से याचिका निरस्त होने के बाद प्रशासन ने अपनी कार्रवाई की। इस दौरान कई बार प्रशासन को विरोध झेलना पड़ा। हालांकि पुलिस की सख्ती के आगे किसी की नहीं चली। कार्रवाई के दौरान जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस का भारी अमला मौके पर मौजूद रहा। पुलिस ने स्थिति से निपटने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। प्रशासन के मुताबिक सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
मामले में वक्फ बोर्ड के जिला अध्यक्ष रेहान शेख का कहना है कि उनके पास संबंधित जमीन के सभी दस्तावेज उपलब्ध हैं। लेकिन प्रशासन ने उनकी बात नहीं सुनी न ही दस्तावेज देखे। उन्होंने कहा की उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है जहां वो न्याय की गुहार लगाएंगे।