Sagar -मामा के घर रहकर टेंट हाउस का करता था काम, अचानक लोहे का पाइप बिजली के तार से टच हो गया

 

सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में एक 20 साल के लड़के को करंट लगने की वजह से उसकी दुखद जान चली गई यह युवक अपने मामा के घर रहकर सागर में टेंट हाउस का काम किया करता था, गुरुवार की बीती शाम टेंट हाउस में काम करते समय लोहे का पाइप बिजली के तार से टच हो गया था और वह करंट की चपेट में आ गया जिसकी वजह से शेखर पटेल के साथ यह अनहोनी हो गई, घटना के समय युवक शर्मा टेंट हाउस के लिए अनुराग जैन के यहां कार्यक्रम में टेंट लगाने का काम कर रहा था।

 

 

 

 

मृतक के मामा जितेंद्र पटेल पुत्र गोपाल प्रसाद पटेल 30 वर्ष निवासी तिली बाघराज वार्ड ने गोपालगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शेखर अपने मामा के साथ रहता था और टेंट हाउस में मजदूरी करता था।

 

 

 

गुरुवार को शाम करीब 5.30 बजे वह काम के लिए घर से निकला था। उसके साथ दीपेश पटेल और अज्जू उर्फ अजय चौरसिया भी काम करते थे। शाम करीब 7.23 बजे नीलेश पटेल ने जितेंद्र को फोन कर बताया कि टेंट लगाते समय लोहे का पाइप छत पर चढ़ाते समय मेनलाइन से टकरा गया, जिससे शेखर को करंट लग गया है।

 

 

 

घटना के तत्काल बाद दीपेश उसे इलाज के लिए बीएमसी लेकर पहुंचा। मामा जितेंद्र भी तुरंत अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी अपने भाई देवी पटेल, भरत पटेल व बहन भागवती पटेल को दी। डॉक्टरों ने जांच के बाद शेखर को मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिवार सदमे में है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


By - sagar tv news
28-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.