सागर में चल रहा जंगलराज, आये दिन हो रही वारदातें, तमाशबीन बनकर बैठी पुलिस !
सागर शहर में लगातार आये दिन मर्डर की घटनाएं हो रही हैं। कटरबाजी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। अवैध जुआ और शराब का कारोबार जमकर फल फूल रहा है। लूट की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। लेकिन पुलिस तमाशबीन बनी बैठी हुई है। कोई कार्यवाई नहीं की जा रही है। यह सारे आरोप सागर कांग्रेस ने लगाए हैं। इसी को लेकर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में कांग्रेसी एसपी ऑफिस पहुंचे थे। जहां एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा को ज्ञापन सौंपते हुए विरोध जताया गया।
आरोप लगाते हुए कांग्रेस शहर अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा की जिस तरह से शहर का लॉ एंड आर्डर बिगड़ चुका है। लगातार वारदातें हो रही हैं। दो दिनों में चार कटरबाजी की घटनाएं हुई। पुरव्याऊ पर घर में घुसकर मर्डर किया गया। एक के बाद एक घटनाएं हो रही हैं। लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी बैठी हुई है। लगातार पुलिस प्रशासन को इसको लेकर अवगत कराया जा रहा है। जुआ, सट्टा और शराब का कारोबार जमकर हो रहा है। विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। सागर में जंगलराज की स्थिति बन गयी है। देश के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले सागर शहर को आज क्या हो गया है की इस तरह की वारदातें हो रही हैं। अध्यक्ष महेश जाटव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए आरोप लगाए। उन्होंने कहा की जहां भी जाना पड़े और शहर के लिए जो भी लड़ाई लड़ना पड़े उसके लिए वह तैयार हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।------