Sagar - कटरबाजी की घटनाओं में जमकर किरकिरी, तो सड़कों पर उतरी पुलिस ने दिखाई सख्ती

 

सागर शहर में पिछले दो दिनों में जिस तरह से कटरबाजी की घटनाएं हुई है उसने कानून व्यवस्था पर तो सवाल खड़े किए ही हैं साथ में पुलिस की किरकिरी भी जमकर हो रही है, जिसके चलते एक बार फिर पुलिस को सड़कों पर आना पड़ा है ऐसा ही कुछ बीती रात देखने को मिला जहां अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस की पैदल गश्त हुई खासकर जिन थाना क्षेत्र में अपराधियों के अड्डे बने हुए हैं

 

 

 

 

जहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है ऐसे ठिकानों पर दबिश देने से कहीं-कहीं भगदड़ जैसी स्थिति भी बनी, वही दूसरी तरफ आने वाला होली का त्यौहार लोग शांति के साथ मना सके इसके लिए भी पुलिस और प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं एक तरफ जहां कलेक्ट्रेट में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया तो दूसरी तरफ रात के समय पुलिस सड़कों पर दिखाई दी और अब निरंतर नाइट गश्त करने का दावा किया जा रहा है

 

 

 

 

 

बता दे की फरवरी का महीना जनता के लिए जहां दहशत और खौफ से भरा रहा तो दूसरी तरफ पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवाल खड़े होते रहे, फरवरी में पांच सनसनीखेज मर्डर की घटनाएं सामने आ चुकी हैं और उससे भी ज्यादा डर लोगों को कटर बाजों से लगने लगा है जो कभी भी कहीं भी किसी पर भी हमला कर देते हैं फिलहाल पुलिस के पास इन घटनाओं को रोकने का कोई तोड़ नहीं है आरोपी बेखौफ होकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग नाम से गैंग बनाकर चला रहे हैं


By - sagar tv news
28-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.