छत पर पढ़ाई कर रही 11 साल की बच्ची को लगा करंट अस्पताल रैफर || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र में एक बच्ची को करंट लग गया। जिससे वो झुलस गयी है। उसे इलाज के लिए आनन् फानन में अस्पताल भेजा गया। जानकारी के मुताबिक 11 साल उम्र की ज़ेबा निवासी वार्ड क्रमांक 14 छत के ऊपर पढ़ाई कर रही थी। तभी उठते समय घर के ऊपर से निकले बिजली के तारों के संपर्क में आ गयी। जिस वजह से करंट लग गया। उसे तुरंत सामुदायिक अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को सागर रिफर किया गया है।