सागर- बाइक से ला रहे थे अवैध शराब, 2 आरोपियों से 42 हजार की शराब पकड़ी | SAGAR TV NEWS |
सागर जिले के खुरई में दो युवक प्लास्टिक की थैलियों और बोरी में भरकर अवैध शराब ले जा रहे थे। लेकिन पुलिस को इस बात की भनक लग गयी। जिसके बाद पुलिस टीम ने बाइक से जा रहे दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। साथ ही उनके पास से 70 लीटर शराब जप्त की गयी है। जिसकी कीमत 42 हजार रूपये बताई जा रही है। आरोपियों को पुलिस थाने लेकर आई। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया। कार्यवाई खुरई शहरी थाना क्षेत्र के सतनाई गांव में की गयी।
बताया जा रहा है की खुरई शहरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की पठारी से सतनाई गांव के रास्ते अंग्रेजी शराब बड़ी मात्रा में लाई जा रही है। पुलिस ने बिना देर किए हुए तत्काल टीम का गठन कर मौके पर पहुंची। टीम सतनाई और हरदुआ गांव के बीच में खड़ी थी। तभी एक बाईक पर तीन लोग बड़े थैलों में कुछ लाते दिखे। जिनमें से एक भाग गया। बाईक रोक कर देखने पर सभी में गोवा कंपनी की अंग्रेजी शराब के पाव भरे थे।
थाने लाकर पूछताछ करने पर दोनों ने अपने नाम कबीर वार्ड निवासी दीपक सेन और तलैया मंदिर के पास रहने वाला अंकेश उर्फ मंटू पटेल बताया। थैलों में गोवा कंपनी के अंग्रेजी शराब के कुल 394 पाव यानी 70 लीटर शराब थी। जिसकी कुल कीमत 42 हजार 380 रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर नयायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।