Sagar - आमने-सामने आ गए दो बाइक सवार युवक, अस्पताल में समय पर नहीं मिला इलाज
सागर जिले के खुरई में एक्सीडेंट में घायल हुए युवकों के इलाज के दौरान अस्पताल की लापरवाही सामने आई है। दो युवक घायल हालत में थे। लेकिन उन्हें करीब एक घंटे तक इलाज नहीं मिल सका। वार्ड बॉय का अता पता नहीं था। जहां ड्रेसर के आने के बाद युवकों का इलाज शुरू किया गया।
बताया जा रहा है की खुरई-बीना रोड पर स्थित गैस एजेंसी के सामने दो बाईकों की जोरदार भिंडत हो गई। घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन एक घंटे तक घायलों को इलाज नहीं मिला। अस्पताल के वार्डबॉय का दो घंटे से कुछ पता ही नहीं है। ड्रेसर के आने के बाद घायल का इलाज शुरू हो सका।
जानकारी के मुताबिक गोविंद चढ़ार निवासी खुरई जो अपने एक साथी के साथ गैस एजेंसी पर सिलेंडर भरवाने के बाद घर लौट रहा था। जैसे ही वह गैस एजेंसी के गोदाम से बाहर निकल कर सड़क पर आया तभी खुरई तरफ से बाइक सवार सचिन कुर्मी निवासी कुरवाई-केथोरा जो बीना की ओर जा रहा था। तभी दोनों बाईकों की जोरदार टक्कर हो गईं। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। वहीं गैस सिलेंडर लिए बैठा युवक बाल-बाल बच गया। बाइक सवार दोनों घायलों को गैस एजेंसी के वाहन से अस्पताल लाया गया। जहां घायलों का इलाज किया गया।------