Sagar - शराबी ने बढ़ाई अस्पताल की मुसीबत, लेखा-जोखा वाला रजिस्टर लेकर हुआ फरार

 

कहते हैं की ये शराब जो न करवाए वो कम है। सागर के खुरई से सामने आये इसी मामले को ले लीजिये जहां एक शराबी ने अस्पताल प्रबंधन की मुसीबत बढ़ा दी। साथ ही इस घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। स्टाफ की सांसें फूल गयी। दरअसल एक शराबी चिकित्सकीय जांच का लेखा-जोखा लिखे जाने वाला एक ज़रूरी रजिस्टर लेकर फरार हो गया। बेहद अनोखी लेकिन हैरान कर देने वाली ये घटना खुरई के सिविल अस्पताल से सामने आई है। जिसने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग दोनों को सकते में डाल दिया। पुलिस द्वारा मारपीट के मामलों में कराई जाने वाली चिकित्सकीय जांच का पूरा लेखा-जोखा दर्ज करने वाला बेहद अहम रजिस्टर एक शराबी व्यक्ति उठाकर फरार हो गया।

 

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक इसी रजिस्टर में पुलिस द्वारा जांच के लिए लाए गए आरोपियों की शारीरिक स्थिति की रिपोर्ट और फरियादियों की चोटों का पूरा विवरण दर्ज रहता है। यह रजिस्टर कई मामलों में कानूनी सबूत के रूप में काम आता है। ऐसे में इसका गायब होना पुलिस जांच के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल परिसर में एक व्यक्ति नशे की हालत में घूम रहा था। तभी डॉक्टर ड्यूटी रूम नंबर 34 में रखा रजिस्टर लेकर वह भाग निकला। उस समय ड्यूटी डॉक्टर सनिल जैन मरीजों को देखने के लिए वार्ड में गए हुए थे। रजिस्टर चोरी होने की जानकारी लगते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना लगते ही शहरी पुलिस और डायल 112 मौके पर पहुंची। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर स्टाफ से जानकारी ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए खुरई पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने रजिस्टर की तलाश में एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है।------


By - sagar tv news
27-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.