Sagar - क्रिकेट का मैदान बन गया अखाड़ा, दोनों तरफ से चल गए लाठी-डंडे !

 

क्रिकेट खेलने की बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गयी। कुछ ही देर में विवाद इतना बड़ा की मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान क्रिकेट का मैदान अखाड़ा बन गया और दोनों तरफ से लाठी डंडे तक चल गए। घटना सागर जिले के खुरई शहरी थाना क्षेत्र से सामने आई है। बताया जा रहा है की दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले के बाद पुलिस ने दोनों ही पक्षों के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह पूरी घटना खुरई शहरी थाना अंतर्गत खजरा हरचंद गांव से सामने आई है। इस दौरान मारपीट के दौरान के वीडियो भी वायरल हुए हैं।

 

 

 

 

पहले पक्ष से फरियादी बृजबिहारी यादव निवासी खजरा हरचंद से मिली जानकारी के मुताबिक वह अपने साथियों के साथ गांव में क्रिकेट खेल रहे थे। तभी खेल के दौरान टीम के सदस्यों के बीच विवाद हो गया। लेकिन मामला शांत भी हो गया था। कुछ देर बाद मामला परिवारों के बीच आ गया तो गांव के दयाल आदिवासी और बृजेंद्र आदिवासी गाली गलौज करने लगे। जब गाली गलौच करने से मना किया तो डंडे से मारपीट करना शुरू कर दिया। जिसमें चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष से फरियादी दयाल नौनाचमारी निवासी खजरा हरचंद की रिपोर्ट पर से मुकेश यादव, रोहित, बृजबिहारी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं समेत एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।------


By - sagar tv news
27-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.