सागर- डामर रोड पर न जलाएं होली, पानी की बर्बादी न करें, सुरक्षित होली खेलें | SAGAR TV NEWS |
आगामी दिनों में होली जैसा बड़ा त्यौहार आने वाला है एक तरफ जहां सागर के बाज़ारों में रौनक बिखरने लगी है तो वहीं लोग आसानी से होली के त्यौहार को मना सकें इसको लेकर नगर निगम की टीम द्वारा भी तैयारियां की जा रही हैं। सागर नगर निगम के आयुक्त राजकुमार खत्री ने शहरवासियों से एक विशेष अपील करते हुए कहा की होली के मौके पर पानी की बर्बादी न करें। सुरक्षित तरीके से होली खेलें। केमिकल फ्री रंगों से होली के त्योहार को मनाएं। वहीं इसके अलावा कहा की जहां जो लोग भी होलिका दहन करें, वो इस बात का ध्यान रखें की डामर रोड पर होली को न जलाया जाए।
उन्होंने आग्रह करते हुए कहा की ऐसा स्थान देखें जहां डामर रोड न हो सड़क किनारे या अन्य जगह होली जलाएं। उन्होंने कहा की होलिका दहन के बाद रोड के उखड़ने से आमजन को ही काफी सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। रोड उखड़ जाती है। साथ ही गड्ढे भी हो जाते हैं।
जिसकी वजह से परेशानी तो होती ही है साथ ही नगर निगम का भी इसमें नुक्सान होता है। इसके अलावा निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने होली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा की सभी लोग बहुत अच्छे से इस त्यौहार को मनाएं। केमिकल फ्री रंगों से होली खेलें। अपील करते हुए बोले की होली पर बहुत ज्यादा पानी की बर्बादी न करें। हालाँकि इस दौरान अगर किसी भी तरह की कोई समस्या आती है तो नगर निगम की टीम उसके लिए पूरी तरह से तैयार रहेगी।