सागर- पड़ोसी युवक से परेशान 19 साल की नवविहाहिता ने जान दे दी,प्रेम प्रसंग आया सामने SAGAR TV NEWS

 

सागर जिले के खुरई शहरी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दूध मुंहे बच्चे को छोड़कर 19 साल की नवविहाहिता ने घातक कदम उठा लिया। मामले में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। जहां पड़ोस के ही एक युवक पर आरोप है की वह नवविवाहिता को परेशान करता था जिस वजह से उसने ऐसा कदम उठा लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची।

 

बताया जा रहा है की खुरई के पुराने जनपद के पास 19 साल की नवविवाहिता ने प्रेम प्रसंग में मानसिक रुप से प्रताड़ित होकर बड़ा कदम उठा लिया। वहीं घटना के पहले युवती अपने पड़ोस के युवक के खिलाफ थाने में शिकायत करने गई थी। परिजनों ने पड़ोसी युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

 

जानकारी के मुताबिक नवविवाहिता आरती आदिवासी ने घातक कदम उठाने से पहले घर के सभी सदस्यों को किसी न किसी बहाने से घर से भगा दिया। जब उसकी जेठानी की लड़की घर में रह गई तो आरती ने अपने 5 महीने के बच्चे को दूध पिलाकर उसे जेठानी की लड़की को देकर बोला कि इसे बाहर घुमा लाओ। तब तक वह गेहूं पिसवाने उन्हें साफ कर रही है। जब घर पर कोई नहीं था तो उसने बड़ा कदम उठा लिया।

 


आरोप है की आरती का पड़ोस में रहने वाले एक रोहित नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति ने आरती को मोबाईल पर पड़ोसी से बात करते देख लिया। जिसके कारण विवाद हुआ। खुद आरती ने ही मोबाईल तोड़ दिया और अपनी जेठानी के साथ पड़ोसी रोहित की रिपोर्ट करने थाने गई थी। रोहित पर प्रताड़ित करने की शिकायत थाने में की थी। परिजनों का आरोप है कि रोहित के द्वारा प्रताड़ित करने और पुलिस द्वारा कोई कार्यवाई नहीं किए जाने से परेशान होकर आरती ने ऐसा किया। जब पति वापिस लौटा तो नज़ारा देख दंग रह गया जब आरती को अस्पताल ले जाया गया तब उसकी सांसें चल रही थी। लेकिन इलाज के दौरान उसका दम निकल गया।------
मामले में शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी ने जानकारी देते हुए बताया की मामले की जांच की जा रही है।

 

 


By - sagar tv news
26-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.