ओडीएफ डबल प्लस सर्वे में नगर निगम सागर हुआ क्वालीफाई || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के अंतर्गत और भी ज्यादा सुंदर बनाने की कवायद काफी लंबे समय से की जा रही है। नगर निगम के सफाई कर्मी दिन रात मेहनत कर रहे हैं और साफ़ सफाई के काम को बखूबी तरीके से अंजाम दे रहे हैं। वहीँ ओडीएफ डबल प्लस सर्वे में नगर निगम सागर क्वालीफाई हुआ है। नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार ने जनप्रतिनिधियों अधिकारीयों के अलावा लोगों का आभार मानते हुए कहा की ये सर्वेक्षण सीढ़ी का काम करेगा। क्योंकि इसके बाद 3 स्टार और 5 स्टार रेटिंग के लिए अप्लाई कर पाएंगे। उसकी भी जल्द तैयारी करेंगे। वहीं निगम आयुक्त आरपी अहिरवार ने कहा की गार्वेज सर्वेक्षण यानी कचरा मुक्त शहर का जो सर्वेक्षण होना है। उसका आवेदन करेंगे। जनवरी से लेकर मार्च तक ये प्रक्रिया पूरा होना है इसलिए निगमायुक्त ने अपील की है की ज्यादा से ज्यादा अपनी सहभागिता निभाएं।


By - sagar tv news
19-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.