Sagar - गैस की टंकी में लगी आग, मोहल्ले के युवक ने दिखाई बहादुरी, अब चारों तरफ चर्चा

 

सागर के राजीव नगर वार्ड में स्थित एक मकान में नई गैस टंकी से आग लगने से हड़कंप मच गया। लेकिन ऐसे मौके पर एक युवक ने सूझबूझ का परिचय देते आज को बुझा दिया जिसकी वजह से बड़ी घटना होने से टल गई यह मामला मोती नगर थाना क्षेत्र का है

 

 

 

जानकारी के अनुसार राजीव नगर निवासी दीपक रजक ने बुधवार शाम स्मृति गैस एजेंसी से इंडेन गैस की नई टंकी मंगाई थी। रात लगभग 7 बजे परिजन जब खाना बनाने के लिए टंकी को किचन में रखकर ढक्कन खोल रहे थे, तभी अचानक तेज गैस का रिसाव शुरू हो गया और चिंगारी लगते ही आग भड़क उठी। घर में उस समय दो छोटे बच्चे और महिलाएं मौजूद थीं, जो घबराकर तुरंत बाहर निकल आए।

 

 

 

आग तेजी से फैलने लगी और किचन से सटे कमरों तक पहुंच गई। इसी दौरान मोहल्ले के भूरे साहू ने बहादुरी दिखाते हुए घर के अंदर पहुंचे। उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए जलती हुई टंकी को पहले किचन से बाहर कमरे में और फिर घर के बाहर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। यदि टंकी अंदर ही फट जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था

 

 

 

 

आग से घर की अलमारी, कपड़े, पर्दे और गृहस्थी का अन्य सामान जलकर राख हो गया। परिवार के अनुसार करीब 80 हजार रुपये नकद सहित काफी सामग्री जल गई है। घटना के बाद परिजन थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने गैस एजेंसी पर टंकी की जांच किए बिना सप्लाई करने का आरोप लगाते हुए नुकसान की भरपाई और आर्थिक सहायता की मांग की है।


By - sagar tv news
26-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.