सागर में Yadav Ji Ki Love Story रिलीज नहीं होने देंगे,टॉकीज मालिकों को अल्टीमेटम
सागर में भी यादव जी की लव स्टोरी फिल्म का विरोध शुरू हो गया है, इसी के विरोध में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। ज्ञापन में 27 फरवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्म पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है। फिलहाल समाज ने चेतावनी दी है कि अगर फिल्म की रिलीज हुई तो टॉकीजों में तोड़फोस से लेकर सड़को पर पर होने वाले प्रदर्शन के लिए प्रशासन खुद जिम्मेदार होगा, विरोध कर रहे लोगो ने बताया कि देश के यादव समाज में इस फिल्म को लेकर भारी आक्रोश है। इस फिल्म को बनाने वाले न तो डायरेक्टर, न प्रोड्यूसर और न ही फिल्म से जुड़े किसी भी प्रकार के इतिहास का यादव समाज से कोई लेना-देना है। इसके बावजूद समाज की छवि खराब करने के लिए यह फिल्म बनाई गई है