सागर- ओवरलोडेड वाहन बने लोगों की मुसीबत,ओवरब्रिज पर किया प्र-दर्शन | SAGAR TV NEWS |
भारी वाहनों के निकलने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिस वजह से लोगों ने इस पर रोक लगाए जाने की मांग की है। लोगों का कहना है की ओवरलोडेड वाहनों के निकलने से आये दिन हादसे हो रहे हैं। दुर्घटनाएं होने से कई तरह की परेशानियां हो रही हैं। इसी को लेकर सागर जिले के बीना में ओवरब्रिज पर प्रदर्शन भी किया गया। बताया जा रहा है की बीना में रोजाना बड़ी संख्या में फ्लाई ऐश के ओवरलोड वाहन निकल रहे हैं। जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ओवरलोड वाहनों पर प्रतिबंध को लेकर कांग्रेस जिला महामंत्री विक्रांत गोलंदाज के नेतृत्व में खुरई ओवरब्रिज ब्रिज पर प्रदर्शन किया है। साथ ही एसडीएम के नाम सहायक उप निरीक्षक शिखरचंद को ज्ञापन सौंपा।
जिसमें कहा गया है। कि फ्लाई ऐश के ओवरलोड वाहनों के कारण क्षेत्र में काफी धूल, प्रदूषण फैल रहा है, जिससे पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंच रही है। साथ ही आमजन कई सारी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। शहर में भारी वाहनों पर रोक लगाई जाए। भारी वाहनों के कारण यातायात प्रभावित होता है। कई बार एक्सीडेंट हो जाने पर जान तक चली जाती है। इसी गंभीर समस्या का जल्द से जल्द निदान किया जाए ताकि पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य की रक्षा हो सके।