सागर- अचानक बिजली पोल पर केबिल में हुआ शॉर्ट सर्किट, केबिल टूटकर गिरी नीचे
सागर जिले के बीना में उस वक़्त लोग सहम गए जब अचानक बिजली की केबिल में तेज आवाज के साथ स्पार्किंग हुई। और केबिल टूटकर नीचे गिर गयी। गनीमत की बात ये रही की कोई इसकी चपेट में नहीं आए पाया। नहीं तो बड़ी घटना से इंकार नहींकिया जा सकता था। मामला बीना के गुलौआ रोड पर स्थित एक गार्डन के पास का है। जहां बिजली के पोल पर बंधी LT केबिल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते पोल पर बिजली लाइन से तेज चिंगारी के साथ तेज आग की लपटें दिखाई दी। धमाके की आवाज सुनकर आसपास में रहने वाले लोग कुछ ही पलों में अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। आग से शॉर्ट होकर केबिल एक घर के बाहर नीचे गिर गई। इस घटना से बिजली की सप्लाई बंद हो गई।
इसको लेकर प्रत्यक्षदर्शी संजू रैकवार से मिली जानकारी के मुताबिक उनके घर के पास लगे बिजली के खंभे से धमाके की जोरदार आवाज सुनाई दी। जब जाकर देखा तो खंभे में लगी केबिल में आग की लपटें निकल रही थी। कुछ ही पलों में आग और भी ज्यादा तेज हो गयी। गनीमत रही जब केबिल टूटकर गिरी उस समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था। वहीं घटना के बाद इसकी जानकारी बिजली विभाग को दी गई। बिजली विभाग ने लाइन को बंद कर दिया। आग की घटना से लोगों के घरों में तो कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन बिजली बंद हो गई। जिसके कारण लोगों को परेशान होना पड़ा।-