सागर- होली स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत, बीना से होकर गुजरेंगी ये ट्रेनें | SAGAR TV NEWS |
रेल मंत्रालय ने रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। साप्ताहिक रूप से चलने वाली यह ट्रेनें सागर जिले के बीना जंक्शन से होकर गुजरेंगी। जिससे यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। दरअसल रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा को देखते हुए डॉ. अम्बेडकर नगर-पटना- डॉ. अम्बेडकर नगर होली स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में साप्ताहिक रूप से 5-5 ट्रिप संचालित की जा रही है। यह ट्रेन डॉ. अम्बेडकर नगर से 26 फरवरी से हर गुरूवार और पटना से 27 फरवरी से हर शुक्रवार को प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बीना रेलवे जंक्शन से होकर गुजरेगी। जिसका यात्रियों को फायदा मिलेगा।
जानकारी के मुताबिक ट्रेन नंबर 09343 डॉ. अम्बेडकर नगर-पटना होली स्पेशल हर गुरूवार, डॉ. अम्बेडकर नगर से 18.00 बजे प्रस्थान कर संत हिरदाराम नगर 22.48 बजे, विदिशा 23.30 बजे और अगले दिन बीना 01.30 बजे आगमन कर 18.30 बजे पटना पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन नंबर 09344 पटना-डॉ. अम्बेडकर नगर होली स्पेशल हर शुक्रवार को पटना से 21.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन बीना 16.00 बजे, विदिशा 17.08 बजे और संत हिरदाराम नगर 19.03 बजे आगमन कर शनिवार को 23.55 बजे डॉ अम्बेडकर नगर पहुंचेगी।