मध्यप्रदेश को दो ट्रेनों भोपाल-धनबाद और भोपाल-चोपन एक्सप्रेस की सौगात,सागर भी रुकेगी

 

मध्यप्रदेश को अब दो और नयी ट्रेन की सौगात मिल गयी है। जिससे अब यात्रियों को ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसका फायदा आमजन को होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से भोपाल-धनबाद और चोपन एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

 

 

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नई ट्रेन मध्यप्रदेश को झारखंड और उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से बेहतर रेल संपर्क प्रदान करेगी। जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी और व्यापार-पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। बता दें की रेलवे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 से ट्रेन का शुभारंभ किया गया। यह नई सेवा क्षेत्रीय विकास और यात्रियों की सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

 

 

 

भोपाल-धनबाद-भोपाल त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 27 फरवरी से भोपाल से और 1 मार्च से धनबाद से नियमित रूप से संचालित होगी। वहीं भोपाल-चोपन-भोपाल साप्ताहिक ट्रेन 1 मार्च से भोपाल से और 2 मार्च 2026 से चोपन से चलेगी। इन ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधा मिलेगी।

 

 

 


बताया गया की भोपाल-धनबाद नई ट्रेन मंगलवार से नियमित रूप से चलेगी। यह ट्रेन शाम 7.30 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और अगले दिन शाम 7.20 बजे पर धनबाद पहुंचेगी। यानी लगभग 24 घंटे में यह अपनी यात्रा पूरी करेगी। वापसी में ये ट्रेन रात 11 बजे धनबाद से चलेगी और अगले दिन रात 10.35 बजे भोपाल पहुंचेगी। इस नए शेड्यूल से यात्रियों को यात्रा की बेहतर योजना बनाने में सुविधा मिलेगी।

 

 

 

 

एमपी से झारखंड या झारखंड से एमपी आवाजाही करने वाले यात्रिओं को बड़ी राहत मिलेगी।
भोपाल से चलने वाली दोनों ट्रेनें एमपी के कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी। जिनमें विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मुड़वारा और ब्यौहारी शामिल हैं।------


By - sagar tv news
25-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.