Sagar - कुछ अधिकारी गेम और सोशल मीडिया में उलझे, जनसुनवाई में 319 आवेदन, मगर अफसर मोबाइल में व्यस्त !

 

सागर जिले की देवरी तहसील में मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर उनकी अनुपस्थिति में अपर कलेक्टर अविनाश रावत ने जनसुनवाई की कमान संभाली। जनसुनवाई में कुल 319 आवेदन प्राप्त हुए। ये आवेदन नगर पालिका परिषद, राजस्व विभाग, जनपद पंचायत, लोक निर्माण विभाग, कृषि, स्वास्थ्य, पीएचई और पुलिस विभाग से जुड़े मामलों के थे। कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान के निर्देश के साथ भेजा गया।

 

 

 

 

अपर कलेक्टर अविनाश रावत पूरे समय आम नागरिकों की समस्याएं सुनते और अधिकारियों को निर्देश देते नजर आए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लंबित मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। लेकिन इस जनसुनवाई के दौरान एक हैरान करने वाला दृश्य भी सामने आया। जहां एक ओर फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे, वहीं कुछ विभागों के अधिकारी मोबाइल फोन पर गेम खेलते और फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाते दिखाई दिए। इतना ही नहीं, कुछ अधिकारी कुर्सी पर बैठे-बैठे झपकी लेते भी नजर आए।

 

 

 

 

यह तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता की कमी है? जनसुनवाई जैसे गंभीर मंच पर इस तरह की लापरवाही क्या प्रशासनिक अनुशासन पर सवाल नहीं खड़े करती? फिलहाल, अपर कलेक्टर ने सभी विभागों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि इन शिकायतों का समाधान कितनी तेजी से होता है और जनसुनवाई के दौरान सामने आई लापरवाही पर क्या कार्रवाई होती है। देवरी की यह जनसुनवाई प्रशासनिक सक्रियता और कुछ अधिकारियों की कार्यशैली—दोनों की तस्वीर एक साथ पेश कर गई।


By - sagar tv news
25-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.