Sagar- रहस लोकोत्सव के उद्घाटन में आयंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, भार्गव के बुलावे पर फिर आ रहे
सागर जिले के ऐतिहासिक रहस् मेला में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का आगमन हो रहा है वह 26 फरवरी को गढ़ाकोटा के रहस्य मेला मैदान पर में एक सभा को भी संबोधित करेंगे, क्षेत्रीय विधायक गोपाल भार्गव ने एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी दी है
गढ़ाकोटा में पिछले 217 साल से इसका आयोजन किया जा रहा है जिसकी शुरुआत महाराजा छत्रसाल के पौत्र राजा मर्दन सिंह जू देव ने की थी वही 26 फरवरी से 28 फरवरी तक यहां पर लोक उत्सव का भी आयोजन किया जा रहा है जहां तीन दिन तक बुंदेली नृत्यांगनाओं के द्वारा लोकप्रिय नृत्य राई की प्रस्तुति दी जाएगी,
कार्यक्रम के आयोजक पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने बताया कि ऐतिहासिक दृष्टिकोण से रहस मेला काफी पुराना मेला है। पहले यह मेला पशुओं के क्रय-विक्रय तक सीमित था। लेकिन धीरे-धीरे मेले को वृहद स्वरुप प्रदान किया जाता रहा है। मेला किसी कि व्यक्तिगत संपत्ति नहीं है हम सभी की धरोहर है मेले में शासन द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं का लाभ मेले में ही दिया जाने लगा है। मेले की सार्थकता तब है जब अधिक से अधिक हितग्राहियों को शासकीय योजना का लाभ मिल सके। इसी उद्देश्य को लेकर मेले में स्वास्थ्य शिविर से लेकर अधिकांश विभागों को समस्या निवारण एवं हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को पहुंचाना है।