Sagar- 10th में गणित के पेपर ने बच्चो की सारी टेंशन दूर कर दी, क्या बोले स्टूडेंट | SAGAR TV NEWS |
एमपी बोर्ड परीक्षाओ के महाकुंभ में 10वीं क्लास का सबसे कठिन माना जाने वाला मेथ्स का पेपर भी हो गया. और अब बच्चो को आने वाले अन्य एक्जाम का टेंशन भी खत्म हो गया है, क्योंकि गणित विषय से लगभग हर दूसरा बच्चा डरता है, इसको लेकर एक अलग तरह की घबराहट होती है, लेकिन इंग्लिश और संस्कृत की तरह गणित के पेपर भी बहुत सरल आया,
पढ़ाई करने वाले बच्चो को भरोसा है की वह इस बार जरुरु टॉप करेंगे, परीक्षा केंद्र से बाहर निकले स्टूडेंट एग्जाम देने के बाद खुश नजर आए. स्टूडेंट्स के अनुसार सभी क्वेश्चन किताब से आए. कोई भी क्वेश्चन आउट ऑफ सिलेबस नहीं था, जिसकी वजह से पूरा पेपर इजी हो गया. अब अगला एग्जाम 27 फरवरी को साइंस का है