सागर- यादव जी की लव स्टोरी फिल्म पर फंसा पेच, यादव समाज में गुस्सा

 

आगामी 27 फरवरी को सिनेमाघरों में एक फिल्म लगने वाली है जिसका नाम है यादव जी की लव स्टोरी अब इस फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया। यादव समाज के लोग इस फिल्म के टाइटल से खासे नाराज़ बताये जा रहे हैं। साथ ही आक्रोश भी पनप रहा है। जिसको लेकर इस फिल्म पर रोक लगाने की मांग समाज के लोगों के द्वारा की जा रही है। इसी को लेकर सागर जिले के राहतगढ़ में यादव ने प्रमुखता से इस बात को उठाते हुए फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर बैन लगाए जाने की मांग की है। इसको लेकर कहा गया की इसमें यादव समाज की छवि धूमिल की गयी है साथ ही समाज को गलत तरीके से दर्शाया गया है। जिसका विरोध करते हैं।

बताया जा रहा है की उससे को लेकर राहतगढ़ में यादव समाज ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। समाज के लोग बिजली आफिस स्थित कारस देव मंदिर में इकठ्ठा हुए। और नारेबाजी करते हुए पैदल एसडीएम कार्यालय पहुंचे। बताया गया की फिल्म यादव की लव स्टोरी, जो ओम ठकुरानी प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा बनाई गई है। जिसमें यादवों की छवि धूमिल करने के लिए यादव समाज को गलत तरीके से फिल्म में दर्शाया है। जिसके विरोध में समाज ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें यादव जी की लव स्टोरी फिल्म पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की गई। बताया गया की बॉलीवुड के निर्माता आए दिन या तो सनातन धर्म और सनातनियों के विरोध में कभी ठाकुर कभी ब्राहमण तो कभी यादव समाज को लेकर फिल्मों का निर्माण करते हैं। जिससे लोगों की भावनाएं आहत होती है। साथ ही आत्मसम्मान को ठेस पहुंचती है। मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि इस फिल्म के प्रचार प्रसार को रोकते हुए फिल्म को पूरी तरह से बैन किया जाये।


By - sagar tv news
24-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.