Sagar - युवकों से कहा सुनी के बाद संदिग्ध मौत, परिजन के आरोप पुलिस जांच में | SAGAR TV NEWS |
सागर के मोती नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई मृतक युवक के भाई ने चार लोगों पर मार डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं यह घटना खुरई रोड पर स्थित कृषि उपज मंडी के पास की है जहां पर 22 साल का युवक विज्ञापन पोल के पास मिला था सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची और उसे नीचे उतरवाया था युवक की पहचान गढ़वाली खुर्द निवासी हीरालाल अहिरवार के रूप में की गई यह घटना सोमवार रात की है
मंगलवार सुबह पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की बात पोस्टमार्टम करवाया और मामले की जांच शुरू की है हीरालाल के भाई संतोष ने आरोप लगाते हुए बताया कि रात में कुछ युवक अली शुभम गोलू और विक्की ने मारपीट की थी जिसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की गई थी इसी दौरान उसे साथ ले गए जैसे ही मुझे जानकारी मिली और पीछे-पीछे में पहुंचा तब तक इन लोगों ने उसे मार कर लटका दिया था
मोती नगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि युवक का रात में कुछ लोगों से विवाद हुआ था जिसमें मारपीट हुई थी इस पूरे मामले की जांच की जा रही है