भांजे के साथ जा रही महिला बाइक से गिरी, पीछे से आ रहा टैंकर गुजरते हुए निकला
सड़क पर तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला। जहां भीषण सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गयी। दूध के टैंकर की चपेट में आने से बाइक से नीचे गिरी महिला का बुरी तरह दम निकल गया। दिल को झखझोर देने वाला यह हादसा टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र से सामने आया है। बताया जा रहा है की महिला हीराबाई कुशवाहा अपने भांजे नीरज कुशवाहा के साथ बाइक से जा रही थी। तभी टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर बाइक अनियंत्रित हो गयी। हादसे का शिकार हुई हीराबाई बाइक से नीचे गिर गयी।
तभी पीछे तरफ से तेज रफ़्तार में चले आ रहे टैंकर ने उसे कुचल दिया। जिससे महिला को बचने का ज़रा भी मौक़ा नहीं मिला। तस्वीरें इतनी भयावह हैं की आपको साफ़ तौर से नहीं दिखा सकते। वहीं इस घटना में भांजा भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है जिसे अस्पताल भेजा गया था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंची। जहां बॉडी को अस्पताल भिजवाया गया। साथ ही दूध के टैंकर को भी दिगौड़ा थाना पुलिस ने जप्त किया था। साथ ही मृतक महिला के परिजनों को हादसे की सूचना दी गयी थी।
बताया जा रहा है की दिगौड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर यह पूरी घटना हुई। इस सड़क हादसे के बाद लोग सहम गए। मिली जानकारी के मुताबिक बाइक अनियंत्रित होने से एक महिला सड़क पर गिर गई। इसी दौरान टीकमगढ़ तरफ से आ रहे तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने महिला को कुचल दिया। इस घटना में महिला हीराबाई कुशवाहा उम्र 27 साल निवासी गोपालपुरा थाना देहात की मौके पर ही जान चली गई। मृतक महिला अपने भांजे नीरज कुशवाहा निवासी सिमरा के साथ बाइक से अपने गांव गोपालपुरा जा रही थी। तभी हादसे का शिकार गयी।------