पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराते समय बाइक में लगी आग और मच गई अफरा-तफरी

 

एक पेट्रोल पंप पर उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया। जब अचानक एक बाइक में पेट्रोल भरते समय आग भड़क उठी। जिससे पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारी और अन्य लोग घबरा गए। आनन-फानन में फायर आग को अग्निशामक यंत्र से बुझाया गया। घटना टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र से सामने आई है। इस दौरान एक बड़ी घटना होने से टल गयी। अगर जरा देर और होती तो बड़ा और गंभीर हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की बाइक सवार दो पहिया वाहन में पेट्रोल भरवाने आया हुआ था। इसी दौरान अचानक बाइक में धुंआ उठने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी। जिसके बाद पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने अग्निशामक यंत्र से आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक बाइक सवार युवक पलेरा में बालाजी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने आया हुआ था। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और लोगों ने घबराने की जगह तुरंत सूझ-बूझ दिखाई। जहां फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पा लिया। अगर ज़रा भी आग फैल जाती तो पास खड़ी अन्य गाड़ियों और पंप परिसर को भी नुकसान पहुंच सकता था।

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि बाइक चालक पलेरा वार्ड क्रमांक 14 का निवासी है। पेट्रोल पंप पर सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और कर्मचारियों की तत्परता ने बड़ी दुर्घटना को होने से बचा लिया। जिससे किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हो पाई।------


By - sagar tv news
24-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.