उप नेता प्रतिपक्ष से इस्तीफ़ा देने के बाद भाजपा में जाने के सवाल पर बोले हेमंत कटारे !

 

हाल ही में कांग्रेस से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई। जहां अपने अलग अंदाज़ के लिए जाने जाने वाले कांग्रेस विधायक और उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे की क्या वो भाजपा में जाएंगे। कई तरह की बातें की जाने लगी। लेकिन अब इस मामले में हेमंत कटारे का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने साफ़ कर दिया है की वो भाजपा में नहीं जाएंगे। उनका कहना है की यह प्लांट न्यूज है। बीजेपी से नीतिगत लड़ाई में हमेशा आगे रहेंगे। यह बात अपने पिता से सीखी है। उनके अंदर योग्यता होगी तो बिना पद के भी लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा की वह सड़कों से लेकर सदन तक पूरी मजबूती के साथ भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहेंगे। साथ ही बोले की उन्हें जो भी बोलना था उसे वह सोशल मीडिया पर बोल चुके हैं। पार्टी के अंदर उचित प्लेटफार्म पर अपनी बात रख दी है। हेमंत कटारे ने कहा की उन्होंने इस्तीफा वापस नहीं लिया है। सदन के अन्दर परिवार को छोड़कर, क्षेत्र की जनता को छोड़कर समय देते हैं। रात-रात भर जागकर विधानसभा की तैयारी करता हूं, लेकिन सरकार उनके प्रश्नों को रिजेक्ट कर देती है। और जहां सदन में समय दे रहा था वहां जवाब नहीं मिल रहे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से नाराज़गी वाले सवाल पर कटारे का कहना है की उनसे उनकी कोई नाराज़गी नहीं है। नेता प्रतिपक्ष से ज्यादा वो मेरे बड़े भाई है।
बातचीत करते हुए हेमंत कटारे ने कहा की वह कांग्रेस पार्टी के ऋणी हैं। उनकी नियुक्ति AICC ने की है। उन्हें ही उन्होंने इस्तीफा दिया है। वही तय करेंगे की आगे उनकी भूमिका क्या होगी।


By - sagar tv news
23-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.