Sagar- 2 मार्च से थमेंगे यात्री बसों के पहिए, लामबंद बस मालिको ने कमिश्नर को दिया आवेदन

 

सागर जिला बस ऑनर्स एसोसिएशन ने स्टेज कैरिज बसों के संचालन को लेकर प्रस्तावित नई नीति के विरोध में 2 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है इस संबंध में सोमवार दोपहर कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन संभागायुक्त को सौंपा गया है एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि 22 फरवरी को सागर में प्रदेशभर के बस मालिकों और संगठनों की बैठक आयोजित की गई थी जिसमें सर्वसम्मति से हड़ताल का निर्णय लिया गया उनका आरोप है कि नई दमनकारी नीति से बस संचालकों के हित प्रभावित होंगे ज्ञापन में 24 दिसंबर 2025 और 29 जनवरी 2026 को राजपत्र में प्रकाशित संशोधनों को वापस लेने की मांग की गई है साथ ही वर्तमान बस संचालन व्यवस्था को यथावत बनाए रखने की मांग रखी गई है पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो 2 मार्च से प्रदेशभर में यात्री बसों का संचालन ठप रहेगा जिससे आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए शासन जिम्मेदार होगा।


By - sagar tv news
23-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.