Sagar - मुस्लिम महिलाओं पर युवक ने की टिप्पणी, बड़ी संख्या में थाने पहुंचा मुस्लिम समाज

 

सागर जिले के खुरई में बड़ी संख्या में आक्रोशित मुस्लिम समाज के लोग इकट्ठा होकर शहरी थाने पहुंचे। और एक युवक पर कार्यवाई किये जाने की मांग की। दरअसल आरोप है की खिमलासा थाना क्षेत्र के एक युवक ने खुरई की मुस्लिम समाज की महिलाओं और बेटियों को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिससे मुस्लिम समुदाय में आक्रोश पनप रहा है। जिसको लेकर समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में शहरी थाने पहुंचकर एसडीएम मनोज चौरसिया को ज्ञापन सौंपा।

 

 

 

बताया जा रहा है की मुस्लिम समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष इसरत अली ने बताया की खिमलासा थाना क्षेत्र के पलुआ गांव निवासी बृजेंद्र ठाकुर उर्फ़ (बाबा वजनदार) लगातार सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज के विरुद्ध अपमानजनक वीडियो पोस्ट कर रहा है। इन पोस्टों से न केवल उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। बल्कि इससे क्षेत्र में सांप्रदायिक माहौल भड़कने का खतरा भी पैदा हो गया है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सम्बंधित युवक का सोशल मीडिया अकाउंट तत्काल बंद किया जाए और उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए सख्त कानूनी कदम उठाए जाएं।

 

 

 

 


लोगों ने बताया की बृजेंद्र ठाकुर नामक व्यक्ति द्वारा बार-बार धर्म विशेष को निशाना बनाकर वीडियो डाल रहा है। वह पहले भी अपराधों में संलिप्त रहा है। इसलिए प्रशासन से मांग करते हैं। की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाए। मामले में पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।------
मामले में खुरई एसडीओपी प्रवीण अष्ठाना ने जानकारी दी।------


By - sagar tv news
23-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.