सागर IMA के अध्यक्ष जबलपुर में सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने मिला सम्मान
सागर फिर एक बार गौरवान्वित हुआ है। जहां सागर IMA के अध्यक्ष और प्रसिद्द डॉ. तल्हा साद को जबलपुर में आईएमए ने हेडगेवार अवॉर्ड से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार उन्हें दूर दराज़ और अल्प-सेवित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के उत्थान में उनके असाधारण योगदान के लिए दिया गया। दरअसल डॉ. तल्हा साद ने आईएमए सागर की अध्यक्षता संभालने के बाद से कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया है। जिसके माध्यम से खुरई, रहली, रहतगढ़, गढ़ाकोटा, केसली, बंडा समेत दूर-दराज के स्थानों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाया गया है।
उनका सबसे बड़ा और चुनौतीपूर्ण प्रयास शिशु मृत्यु दर (Infant Mortality Rate) और मातृ मृत्यु दर (Maternal Mortality Rate) को कम करने का रहा है। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित SAANS कार्यक्रम को विशेष बल दिया है। इसके तहत उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं, सुपरवाईजर , सामुदायिक अस्पताल अधिकारियों और दूर क्षेत्रों के डॉक्टरों को प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल में प्रशिक्षित किया है। जिससे शिशु और मातृ मृत्यु दर में कमी लाने में सहायता मिली है।
इसके अलावा, उन्होंने क्षय रोग (Tuberculosis) के जल्द पता लगाने और पूरे इलाज पर विशेष जोर दिया। सरकार की हालिया पहल के अनुरूप, टी बी पॉजिटिव मामलों के नजदीक संपर्कियों में कैरियर स्टेज (latent TB) का पता लगाने के लिए नवीन परीक्षण Cy-TB को सभी स्थानों पर प्रचारित किया है। आम जनता और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को Cy-TB परीक्षण के लिए प्रेरित किया गया है। ताकि क्षय रोग बीमारी के रूप में विकसित होने से पहले ही ठीक किया जा सके। भारत सरकार द्वारा शुरू की गई Tuberculosis Preventive Therapy (TPT) को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसमें मात्र 12 हफ्ते में 12 खुराकें लेने से 80% मामलों में अगले 18 सालों तक व्यक्ति रोग मुक्त रह सकता है। डॉ. तल्हा साद ने कहा के यह पुरस्कार पूरे आईएमए सागर टीम की जीत है जिन्होंने पूरी लगन और मेहनत से अपने डॉक्टर होने के कर्तव्य को निभाया है।------