सागर- सुरखी में क्रिकेट का महाकुंभ बना विकास का मंच, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बड़े ऐलान

 

सागर जिले के सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक चक्र मैदान में आयोजित क्रिकेट महाकुंभ का भव्य समापन हजारों दर्शकों की गूंजती तालियों के बीच हुआ। कई महीनों तक चले इस विश्व स्तरीय टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में किंग्स इलेवन सुरखी और एकता क्रिकेट क्लब उमरारी आमने-सामने थीं। रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में किंग्स इलेवन सुरखी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 51 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सुरखी का ताज अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन सुरखी ने 8 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उमरारी की टीम 8 ओवर में 4 विकेट खोकर 58 रन ही बना सकी। पूरे मैच के दौरान मैदान में जोश, उत्साह और खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला।

 

 

 

 

फाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सविता सिंह राजपूत एवं युवा शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत भी मौजूद रहे। मंत्री राजपूत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सुरखी में क्रिकेट केवल खेल नहीं, बल्कि एक उत्सव है, जो युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का पाठ पढ़ाता है। उन्होंने सुरखी के विकास को लेकर बड़े ऐलान भी किए। नगर परिषद सुरखी में शीघ्र ही एक विशाल एवं ऐतिहासिक संदीपनी स्कूल का निर्माण कराया जाएगा, जहां आधुनिक सुविधाएं और स्मार्ट बसों की व्यवस्था होगी। साथ ही बिजली समस्या के समाधान हेतु 25 हॉर्सपावर ट्रांसफॉर्मरों को बढ़ाकर 63 हॉर्सपावर के ट्रांसफॉर्मर स्थापित किए जाने की जानकारी दी, जिससे किसानों और आम जनता को राहत मिलेगी।

 

 

 

 

युवा शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि यह महाकुंभ केवल एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि सुरखी की पहचान बन चुका है। आयोजन के दौरान हजारों गणमान्य नागरिक, खिलाड़ी और ग्रामीण उपस्थित रहे। खेल, विकास और शिक्षा के नए संकल्पों के साथ सुरखी ने एक और ऐतिहासिक अध्याय लिख दिया।


By - sagar tv news
23-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.