आरक्षक से कहासुनी पड़ी भारी, कान पकड़कर मांगी माफी, बदमाशों का निकला जुलूस| SAGAR TV NEWS |

 

मध्य प्रदेश के शिवपुरी शहर में पुलिस से अभद्रता करने वाले दो आरोपियों का शनिवार को सार्वजनिक जुलूस निकाला गया। देहात थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को थाना परिसर से पैदल ही झांसी तिराहा और गुरुद्वारा मार्ग होते हुए न्यायालय तक ले जाकर पेश किया। इस दौरान आरोपियों को कान पकड़कर माफी मांगनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, झांसी तिराहा स्थित शराब की दुकान के पास दो युवक आपस में झगड़ रहे थे। उसी समय वहां से गुजर रहे पुलिस लाइन में पदस्थ एक आरक्षक ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की। आरोप है कि नशे में धुत युवकों ने आरक्षक से ही गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इतना ही नहीं, वर्दी पकड़कर बटन तक तोड़ दिए। एक आरोपी ने हाथ में पहने कड़े से हमला करने की कोशिश करते हुए कहा था—“हाथ नहीं, हथौड़ा है।”

मामले में पुलिस ने लवप्रीत सरदार और छोटू परिहार के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। दोनों को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया गया। शनिवार को जब पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला, तो वे कान पकड़कर “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है” के नारे लगाते हुए कोर्ट तक पहुंचे। रास्ते में लोगों की भीड़ जुट गई और कई लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया।

देहात थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार की जाएगी। इस घटनाक्रम ने शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिस से अभद्रता और शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


By - sagar tv news
22-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.